Home Haryana सार्वजनिक परिवहन अपनाने का केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का संदेश

सार्वजनिक परिवहन अपनाने का केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का संदेश

2
0

चंडीगढ-:केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाते हुए लोगों से सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि बढ़ते ईंधन उपभोग और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को संसाधनों के संतुलित उपयोग की दिशा में जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

मनोहर लाल ने कहा कि यदि लोग अपने दैनिक जीवन में निजी वाहनों की बजाय बस,रेल और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का अधिक उपयोग करें, तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है।उन्होंने स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वर्षों से दिल्ली से करनाल और हरियाणा के अन्य क्षेत्रों की यात्राओं में सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया है। हाल ही में वे अपने स्टाफ के साथ भारतीय रेल में यात्रा करते हुए भी दिखाई दिए।उन्होंने सरकारी वाहनों के सीमित उपयोग का संकल्प लेते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी सादगी अपनाने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने अपने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान कम से कम वाहनों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर देश को ऊर्जा बचत और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में बड़ा लाभ पहुंचा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here