Home Haryana हरियाणा राजनीति में बड़ा बदलाव, कुलदीप कटारिया इनेलो में शामिल

हरियाणा राजनीति में बड़ा बदलाव, कुलदीप कटारिया इनेलो में शामिल

112
0

गुरुग्राम |  हरियाणा की सियासत में बड़ा फेरबदल हुआ है। वरिष्ठ नेता कुलदीप कटारिया ने अपने समर्थकों के साथ इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का दामन थाम लिया। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने खुद उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अभय चौटाला ने कहा कि “कुलदीप कटारिया जैसे अनुभवी और जनसमर्थन वाले नेता के शामिल होने से इनेलो को प्रदेश में नई मजबूती मिलेगी।” उन्होंने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। डीएपी की भारी कमी के चलते किसान परेशान हैं, वहीं गुरुग्राम जैसे शहर में भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल जिम्मेदार हैं।”

इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष रोहताश खटाना, वरिष्ठ नेता अटलवीर कटारिया, युवा नेता गौरव भाटी, लोकेश दहिया और हल्का प्रधान नरेंद्र सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here