अंबाला-:अंबाला शहर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। चुनावी दिन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल लगातार अलग-अलग बूथों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मुलाकात करते नजर आए। बूथों पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।भारी संख्या में मौजूद समर्थकों और मतदाताओं को देखकर असीम गोयल ने भी संतोष जताया।
इस दौरान उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।असीम गोयल ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर नागरिक का मतदान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनने का अधिकार जनता के हाथ में होता है और यदि लोग मतदान नहीं करेंगे तो बाद में केवल शिकायतें ही रह जाएंगी।पूर्व मंत्री ने युवाओं,महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वोट शहर के विकास और बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।






