Home Haryana नगर परिषद चुनाव से पहले अंबाला में पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील...

नगर परिषद चुनाव से पहले अंबाला में पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई सुरक्षा

2
0

अंकुर कपूर , अंबाला |  नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए अंबाला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। चुनाव से पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की गई।

अंबाला शहर के सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी सुनीता ढाका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए लोगों को आगामी 10 मई को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नगर परिषद के सभी 20 वार्डों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर में जगह-जगह नाके लगाए गए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस लगातार कांबिंग अभियान भी चला रही है, ताकि असामाजिक और आपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे बिना किसी डर के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लें और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here