Home Crime यमुनानगर के मलिकपुर बांगर गांव में जहर देकर हत्या का आरोप, परिवार...

यमुनानगर के मलिकपुर बांगर गांव में जहर देकर हत्या का आरोप, परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग

211
0

यमुनानगर | मलिकपुर बांगर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक इकबाल खान के परिजनों ने गांव के ही केहर सिंह उर्फ कुकल पर जहर देकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजन पुलिस की जांच में धीमी प्रतिक्रिया को लेकर नाराज हैं और उच्च अधिकारियों से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जहर देकर की गई हत्या, परिजनों ने जताई पुलिस पर नाराजगी

जानकारी के अनुसार, 17 मई को केहर सिंह ने इकबाल खान को अपने घर बुलाया और जहरीला पदार्थ खिलाया। परिजनों ने बताया कि जैसे ही इकबाल घर लौटे, उनकी हालत बिगड़ने लगी और उनके मुंह से सफेद झाग आने लगा। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए। पहले उन्हें यमुनानगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। लेकिन इलाज के दौरान इकबाल की मौत हो गई।

पुरानी रंजिश बताई वजह, पुलिस ने दर्ज किया मामला

परिजनों का आरोप है कि केहर सिंह से मृतक की पुरानी रंजिश थी, जिसका बदला लेने के लिए यह हत्या की गई। पुलिस अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here