Home Accident हिसार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो ग्रामीणों को कुचला,...

हिसार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो ग्रामीणों को कुचला, मौके पर मौत

2
0

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा जाखोद खेड़ा गांव के पास सीसवाला रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दो ग्रामीणों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीण रात के समय अपने खेतों में सिंचाई का काम पूरा कर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे सीसवाला रोड पर पहुंचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया गया है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजन और ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here