Home Haryana हरियाणा की जनता मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं ,सरकार बदलना चाहती है-पूर्व मंत्री...

हरियाणा की जनता मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं ,सरकार बदलना चाहती है-पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा

138
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने सरकार पर तंज  करते हुए कहा कि जैसे कोई व्यक्ति डूबता है तो हाथ पैर मारता है, वही हालत आज इस मौजूदा सरकार की हैं.मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं ,लोग सरकार बदलना चाहती हैं.
अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार में गठबंधन,स्वार्थ का गठबंधन था. हरियाणा प्रदेश के लोगों ने बीजेपी की सरकार के खिलाफ 2019 में फतवा दिया था  हरियाणा में 90 में से 40 सीटें जीती थी और 50 हारी थी, वह लोग जो बीजेपी के खिलाफ वोट लेकर आए थे वही अपने फायदे के लिए बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना गए.हरियाणा में चुनाव आने पर भारतीय जनता पार्टी और जननायक पार्टी ने अपना गठबंधन तोड़ दिया. अब यह अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे. यह गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन था.जनता सब समझ चुकी है जात–पात ,धर्म से ऊपर उठ कर देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को वोट देंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here