करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में रंभा मोड़ पर तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और कार के बीच जोरदार टक्कर होने से भयानक हादसा हुआ। जिससे कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में ही सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि हादसा गुरुवार रात को हुआ। जब तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली रंबा मोड़ से जा रहे थी तो अंधेरा होने के कारण कार चालक को ट्रैक्टर-ट्राली दिखाई नहीं दी। इस कारण ट्राली और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर मामला दर्ज कर लिया है।







