Home Haryana कुरुक्षेत्र के 52 हजार लाभार्थियों को मिली नए BPL कार्ड की सौगात...

कुरुक्षेत्र के 52 हजार लाभार्थियों को मिली नए BPL कार्ड की सौगात (Watch Video)

172
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): कुरुक्षेत्र के 52 हजार लाभार्थियों को 8वें सुशासन दिवस पर नए बीपीएल कार्ड की सौगात मिली है। इन नए लाभार्थियों की परिवार पत्र के जरिए पहचान की गई है। इन नए लाभार्थियों को सुशासन दिवस पर 16 लोगों को बीपीएल के कार्ड तथा 1 दर्जन लोगों को चिरायु कार्ड वितरित किए गए है। जिला प्रशासन की तरफ से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती दिवस पर रविवार को जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस जिला स्तरीय सुशासन दिवस का शुभारंभ खेल मंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा व उपायुक्त शांतनु शर्मा ने नए लाभार्थियों को बीपीएल कार्ड और चिरायु योजना के कार्ड वितरित करके किया। इससे पहले आनलाईन प्रणाली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 96वें मन की बात कार्यक्रम को सुना और देखा। मंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा व उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बीपीएल के नए लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। इसके अलावा चिरायु योजना के लाभार्थियों को भी कार्ड वितरित किए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here