Home Crime गौ-तस्करों की फायरिंग में युवक की मौत, पुलिस समझकर बरसाईं गोलियां

गौ-तस्करों की फायरिंग में युवक की मौत, पुलिस समझकर बरसाईं गोलियां

2
0

अंबाला | अंबाला के पंजोखरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गौ-तस्करों ने पुलिस की घेराबंदी से बचने के प्रयास में दो बाइक सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह वारदात तोपखाना रोड स्थित टुंडला मोड़ के पास करीब रात दो बजे हुई।

फायरिंग में गरनाला गांव निवासी 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की मौके पर ही मौत हो गई। गुरप्रीत अपने दोस्त नक्षत्र सिंह के साथ कैंटीन में काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक संदिग्ध पिकअप वाहन से हुई, जिसका पीछा पहले से पुलिस टीम कर रही थी।

बताया जा रहा है कि अंधेरे में हेलमेट पहने दोनों युवकों को देखकर तस्करों को भ्रम हुआ कि आगे पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। खुद को घिरता देख उन्होंने देसी कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गुरप्रीत के चेहरे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नक्षत्र सिंह इस हमले में सुरक्षित बच गया।

वारदात के बाद तस्कर मौके से भाग निकले और कुछ दूरी पर अपनी पिकअप गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन से एक गाय और एक बैल बरामद किया है। घटना के दौरान तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here