Home Haryana देवीलाल की विरासत पर सियासत तेज:  दिग्विजय चौटाला का इनेलो पर हमला,...

देवीलाल की विरासत पर सियासत तेज:  दिग्विजय चौटाला का इनेलो पर हमला, दुष्यंत को बताया संघर्ष का चेहरा

2
0

चंडीगढ़ | हरियाणा की राजनीति में चौधरी देवीलाल की विरासत को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दिग्विजय चौटाला ने सोशल मीडिया के जरिए न केवल अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को रेखांकित किया, बल्कि इनेलो पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए मौजूदा घटनाक्रम पर सवाल भी खड़े किए।

दिग्विजय चौटाला ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि चौधरी देवीलाल की राजनीति का मूल सिद्धांत हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहना रहा है, खासकर तब जब वे मुश्किल में हों। उन्होंने मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए संकेत दिए कि इनेलो के नेता इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं। साथ ही यह भी चर्चा है कि पार्टी स्तर पर चुप्पी साधने के निर्देश दिए गए हैं और मामले को जल्द शांत करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस भी इस मुद्दे पर दूरी बनाकर चल रही है। ऐसे माहौल में दिग्विजय ने दुष्यंत चौटाला को संघर्ष के केंद्र में रखते हुए उन्हें कार्यकर्ताओं का सच्चा प्रतिनिधि बताया। समर्थकों का मानना है कि जब भी पार्टी कार्यकर्ताओं पर संकट आता है, दुष्यंत चौटाला ही खुलकर उनके समर्थन में सामने आते हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार की विरासत, कार्यकर्ता सम्मान और नेतृत्व की भूमिका को लेकर नई बहस शुरू हो गई है, जिसने सियासी तापमान को और बढ़ा दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here