Home Haryana मानेसर के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद...

मानेसर के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद काबू

41
0

गुरुग्राम | हरियाणा के मानेसर स्थित गांव कांकरौला के एक स्क्रैप गोदाम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 6:45 बजे आईएमटी सेक्टर-5 स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। गोदाम में प्लास्टिक, फाइबर और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए मानेसर के अलावा सेक्टर-37, सेक्टर-29 और मारुति क्षेत्र से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।

दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि प्लास्टिक के ढेर के कारण पानी अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा था और आग बार-बार भड़क उठ रही थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच के बाद ही आग लगने के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here