Home Crime सिरसा में आधी रात को किसानों और पुलिस के बीच हाथापाई, अस्पताल...

सिरसा में आधी रात को किसानों और पुलिस के बीच हाथापाई, अस्पताल करवाया भर्ती

190
0

सिरसा (एकता): हरियाणा में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब आधी रात को किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। बता दें कि इस हाथापाई में कई किसान घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवरा को आमरण अनशन पर बैठे किसानों को उठाने के लिए पुलिस पहुंची। इसी बीच दोनों पक्षों में जबरदस्त हाथापाई हुई।

सिरसा लघु सचिवालय में खराब फसलों के मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर कार्रवाई की गई। भारी पुलिस बल ने किसान को जबरन उठाकर अस्पताल पहुंचाया। गुस्साए किसानों ने मंगलवार सुबह सचिवालय का गेट जाम कर रास्ता रोक दिया। जिसके चलते सरकारी विभागों में आने वाले अधिकारियों को पीछे के रास्ते से अंदर आना पड़ा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस तैनात थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here