Home Haryana हरियाणा में 21 जनवरी से झमाझम बारिश का अलर्ट

हरियाणा में 21 जनवरी से झमाझम बारिश का अलर्ट

27
0

चंडीगढ़  | मौसम विभाग ने चेताया है कि 21 जनवरी की रात से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसका असर हरियाणा सहित आसपास के राज्यों में भी महसूस किया जाएगा। इस प्रणाली के सक्रिय होने के चलते 22 से 24 जनवरी के बीच प्रदेश में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

IMD, चंडीगढ़ के अनुसार, 21 जनवरी को कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान काफी कम रहने की संभावना है। 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी या बारिश का भी संकेत है।

23 जनवरी को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है, विशेषकर शाम के समय। 24 जनवरी को बादलों का असर जारी रहेगा, लेकिन दिन में हल्की धूप और कम बारिश के साथ मौसम ठंडा रहेगा।

25 जनवरी को तापमान में थोड़ी बढ़त होगी, जबकि हल्की ठंडी हवाओं का असर रहेगा। 26 जनवरी, यानी गणतंत्र दिवस के दिन, हरियाणा में मौसम ठंडा रहेगा और सुबह के समय कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से आगाह किया है कि आने वाले सात दिन में बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरती जाए, विशेषकर बाहर यात्रा या वाहन चलाने के समय।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here