Home Haryana CM खट्टर से मिलने पहुंची विश्व विख्यात पर्वतारोही अनीता कुंडू, 3 बार...

CM खट्टर से मिलने पहुंची विश्व विख्यात पर्वतारोही अनीता कुंडू, 3 बार कर चुकी हैं माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई

350
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से वर्ल्ड फेमस पर्वतारोही अनीता कुंडू मिलने पहुंची। बता दें कि अनीता कुंडू ने नेपाल की यात्रा से पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक अनीता 3 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुकी हैं। सीएम ने अनीता को उनके नए अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं। नेपाल की यह चोटी 8481 मीटर ऊंची हैं।

बता दें कि हरियाणा की बेटी अनीता कुंडू का जीवन कांटों भरा रहा है। अनीता को बचपन में कबड्डी खेलने का शौक था। 2001 में पिता की मौत के बाद अनीता ने कबड्डी खेलना छोड़ दिया। अनीता ने परिवार की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए अपनी मां के साथ दूध बेचना शुरू किया। उसने अपनी जिदंगी में काफी उतार-चढ़ाव देखें।

मुख्यमंत्री ने चरखी दादरी के अनुराग सांगवान के परिवार से बात की। अनुराग सांगवान ने इस साल की एनडीए परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान पाया है। मुख्यमंत्री ने पूरे परिवार अध्यापकों को अनुराग की सफलता का श्रेय दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में अनुराग के किसी भी सहयोग के लिए हरियाणा सरकार हमेशा तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here