Home Haryana हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का विपक्ष पर करारा हमला, राव...

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का विपक्ष पर करारा हमला, राव इंद्रजीत सिंह को कद्दावर नेता बताया

42
0

रेवाड़ी |  की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा पलटवार किया। रेवाड़ी जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा के सबसे कद्दावर और प्रभावशाली नेताओं में से हैं, और इस बात में किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए।

मंत्री आरती राव ने खुद को भाजपा की सच्ची सिपाही बताते हुए कहा कि “राव साहब के नेतृत्व को किसी आरोप लगाने वाले नेता की आवश्यकता नहीं है, बल्कि जिन नेताओं ने आरोप लगाए हैं, उन्हें राव इंद्रजीत सिंह की उपस्थिति की जरूरत है।” उन्होंने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर राव इंद्रजीत सिंह की मदद न मिलती तो वे लोकसभा तक नहीं पहुंच पाते।

प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने संत कबीर के दोहे का हवाला देते हुए कहा कि “सच्चाई समय के साथ खुद सामने आ जाती है, जबकि झूठ और भ्रम लंबे समय तक टिकते नहीं।”

इसके साथ ही उन्होंने VB G RAM G योजना पर भी प्रकाश डाला और कहा कि योजना का नाम बदलने के बावजूद उद्देश्य हमेशा श्रमिकों के हित और कल्याण को ध्यान में रखते हुए ही रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए शासनकाल में इस तरह की योजनाओं में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा होता था, जिसे वर्तमान सरकार ने समाप्त कर दिया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here