Home Faridabad स्मार्ट सिटी के पॉश इलाके की हालत Slum बस्तियों से भी बदतर,...

स्मार्ट सिटी के पॉश इलाके की हालत Slum बस्तियों से भी बदतर, करोड़ों के मकान होने के बावजूद…

195
0

फरीदाबाद (एकता): हरियाणा के फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी के पॉश इलाके की हालत Slum बस्तियों से भी बदतर होती जा रही है। जहां करोड़ों के मकान होने के बावजूद सीवर का पानी आम बहता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हर वक्त घरों के आगे सीवर ओवरफ्लो का गंदा पानी रहता है। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी के पाश इलाके भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।

महंगी जमीनों और करोड़ों के मकानों में रहने वाले लोग अब सीवर ओवरफ्लो की समस्या से बुरी तरह से प्रभावित नजर आ रहे हैं। बच्चे खेलकूद करने की बजाय अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। अब लोगों ने चेतावनी दी कि अगर 2 दिन के अंदर समस्या का हल नहीं हुआ तो वह नगर निगम मुख्यालय चौक को जाम करेंगे। इलाके का हाल यह है कि आज इस एरिया में रहने वाले स्ट्रीट डॉग भी इस इलाके को छोड़कर कहीं और चले गए हैं इंसानों की बात तो छोड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here