पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- हिट एंड रन कानून में नए नियम को लेकर ट्रक ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर में विरोध को लेकर देश के कई हिस्सों में हड़ताल भी की गई है, जबकि पलवल में इसका असर मिला जुला देखा गया।
बता दें कि हिट एंड रन के नए कानून में बदलाव के बाद अब एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर को स्वयं पुलिस को सूचना देनी होगी, अगर वह मौके से हा+दसे के बाद भाग जाता है तो 10 लाख रुपए का जुर्माना और करवास की सजा बढाए जाने को लेकर ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर में रोष है । अगर यह हड़ताल लंबी चलती है तो कहीं ना कहीं चीजों में महंगाई के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत भी सामने आ सकती है ।हालांकि पलवल में हड़ताल का खास असर नहीं दिखाई दिया पेट्रोल पंप पर डीजल डलवा रहे ट्रक ड्राइवर सतवीर सिंह ने बताया कि नए नियम के मुताबिक अगर ड्राइवर मौके पर एक्सीडेंट के बाद रुकता है तो पब्लिक उसे गुस्से में मार देगी और नहीं रुकता तो सरकार का कानून उन्हें मा+र देगा ।ऐसे में उनके लिए बड़ी समस्या बन चुकी है । बहरहाल देखना यह होगा नए कानून को लेकर सरकार का और हड़तालों का आगे रुख क्या रहेगा।







