Gurugram,11January-:गुरुग्राम– वार्ड 35 के अंतर्गत आने वाले भीमगढ़ खेड़ी फेज-1 के निवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से सीवर जाम और जलभराव की समस्या से परेशान गली नंबर 11 और 12 में नई सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस विकास कार्य का उद्घाटन गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा द्वारा किया गया।
साइबर सिटी गुरुग्राम के भीमगढ़ खेड़ी इलाके में वर्षों पुरानी समस्या अब जल्द ही खत्म होने वाली है। सीवर जाम और गंदे पानी से त्रस्त स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए क्षेत्र में नई सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। बरसात के मौसम में हालात बेहद खराब हो जाते थे,लेकिन अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गली नंबर 11 और 12 में बिना बारिश के भी सीवर का पानी सड़कों पर बहता रहता था,जिससे आवागमन और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।
मुकेश शर्मा, विधायक गुरुग्राम
“अगर सरकारी प्रक्रिया में देरी होती है तो भी भीमगढ़ खेड़ी फेज-1 की इन गलियों का विकास निजी कोष से करवाया जाएगा।”lउद्घाटन के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम का संतुलित और बुनियादी विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा गुरुग्राम के विकास के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया है। सीवर लाइन का कार्य पूरा होते ही इन गलियों में आरसीसी सड़क निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।







