हरियाणा (एकता): दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में हरियाणा कांग्रेस को लेकर बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में राहुल गांधी सहित तमाम नेता मौजूद हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक हो रही है।
बता दें कि इस बैठक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, किरण चौधरी, श्रुति चौधरी, रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य हरियाणा कांग्रेस के नेता मौजूद हैं।







