अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में मेरी उडारी लेडीज क्लब ने पांच किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाने वाली इन छात्राओं को साइकिलें बांटी गई। बता दें कि यह छात्राएं नाजुक कंधों पर पहले तो भारी भरकम किताबों का बोझ और ऊपर से वह 5 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती थी। जिसके कारण इन बच्चों को शारीरिक थकावट के साथ-साथ इतना समय व्यर्थ करना पड़ता था। इनके इसी दर्द को अंबाला के मेरी उडारी लेडीज क्लीब ने समझा और इसके स्कूल पहुंचे।
बच्चों की व्यथा सुनने के बाद मेरी उडारी लेडीज क्लब के सभी सदस्यों ने एक बैठक की। उन्होंने फैसला किया कि इन बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल वितरित की जाए और फिर इन बच्चों को बुलाकर क्लब की चैयरपर्सन अमनप्रीत कौर ने अपनी साथियों सहित जनसुई के सरकारी स्कूल की इन पांच छात्रों को साइकिल वितरित की। पांच किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाने वाली इन छात्रों को जब साइकिल मिल गई तो इनकी खुशी का ठिकाना न रहा क्योंकि अब ये सपनों की उड़ान आसानी से भर सकती थी। छात्रों ने खुशी के मारे वहीं पर साइकिल के कई चक्कर भी लगाए और मेरी उडारी लेडीज क्लब का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके दर्द को समझा।







