अंबाला (एकता): हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 12वीं की एक दिवसीय परीक्षा 26 जुलाई को तय की गई है।
बता दें कि डीएलएड के पेपर 27 से 4 अगस्त तक होंगे। हरियाणा बोर्ड की तरफ से की गई इस सूचना से विद्यार्थी परीक्षा के लिए अलर्ट हो गए हैं।







