Home Haryana AAP प्रदेश अध्यक्ष बोले…BJP सरकार की खराब नीतियों का खामियाजा भुगत...

AAP प्रदेश अध्यक्ष बोले…BJP सरकार की खराब नीतियों का खामियाजा भुगत रहे किसान

138
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की  मौसम विभाग ने बार-बार चेतावनी दी थी फिर भी सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया और अंत में वही हुआ जो हर साल होता है। सरकार की खराब नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
1.4 लाख किसानों ने मुआवजा मांगा, 29,438 किसानों के लिए केवल 31 करोड़ जारी किए
आम आदमी पार्टी  प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए सरकार लगातार कहती रही कि हम किसानों को तुरंत मुआवजा दे रहे हैं। जबकि विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक भारी बारिश और बाढ़ से खराब फसलों की मुआवजा राशि 5 महीने बाद गुरुवार को जारी की गई और वह भी आधी अधूरी जारी की गई। यह दिखाता है कि सरकार किसानों को लेकर कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि  आंकड़े बताते हैं कि 1.4 लाख किसानों ने मुआवजा मांगा था,  लेकिन सिर्फ 29,438 किसानों को केवल 31 करोड़ रुपए जारी किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 6.87 लाख एकड़ फसल खराब हुई, लेकिन सरकार ने अभी 99,039 एकड़ फसल ही खराब मानी है। इससे साबित होता है कि सरकार के किसान को मुआवजा देने के सारे दावे खोखले निकले। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा किएक लाख हेक्टेयर फसल कीड़ा लगने से बर्बाद हो गई, लाखों एकड़ फसल मौसम से बर्बाद हो गई, लाखों एकड़ फसल और खेत रेती से बर्बाद हो गए। वहीं लाखों एकड़ फसल बाढ़ से बर्बाद हो गई लेकिन सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की।
किसानों को केवल पोर्टल में उलझाए रखा
 भाजपा सरकार ने किसानों को केवल पोर्टल में उलझाए रखा, वह पोर्टल जो कभी चलते ही नहीं हैं। तैयार फसल जब किसान मंडियों में बेचने के लिए जाते हैं तो वो मंडियों की बदइंतजामी की भेंट चढ़ जाती है।उन्होंने कहा कि आंकड़ों के अनुसार 7 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा फसल खुले में पड़ी होने और भीगने की वजह से मंडियों में खराब हुई है। किसान अपनी फसल ले लेकर घूम रहा है और उसको सही दाम नहीं मिल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here