Home Haryana पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

3
0

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। कॉलेज शुरू करने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।भाजपा नेता डॉ. हरित बैंसला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वह लंबे समय से पलवल में नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की मांग को लेकर प्रयासरत थे। इसी सिलसिले में उन्होंने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की थी। डॉ. बैंसला के अनुसार, मुलाकात के दौरान उन्होंने जिले में नर्सिंग कॉलेज की आवश्यकता और इससे विद्यार्थियों को होने वाले लाभ के बारे में मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से बात रखी।डॉ. हरित बैंसला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसी शैक्षणिक सत्र से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कॉलेज शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज शुरू होने से पलवल के विद्यार्थियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों या राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि जिले में नर्सिंग कॉलेज खुलने से खास तौर पर उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण बाहर जाकर महंगी शिक्षा हासिल नहीं कर पाते। स्थानीय स्तर पर नर्सिंग की पढ़ाई का अवसर मिलने से विद्यार्थियों के समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ भी तैयार हो सकेगा।डॉ. बैंसला ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज शुरू होना पलवल के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here