अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के अंबाला STF ने पंचकूला में फॉर्च्यूनर गाड़ी के मालिक पर फायर कर जानलेवा हमला करने की वारदात को सुलझा दिया है। बता दें कि STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार के इनामी 2 बदमाशों को हथियार के साथ काबू किया है। इतना ही इन बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, 2 मैगजीन और 7 जिंदा रौंद बरामद हुए हैं।
आरोपियों की पहचान बसंत उर्फ बिंदू और जसबीर सिंह उर्फ बूरा के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसटीएफ अंबाला के कांस्टेबल ने बताया की दिसंबर 2022 को गांव गोलपुरा (पंचकूला) बस स्टैंड के पास फॉर्चुनर के मालिक विनय गुप्ता पर फायर किए थे और जान से मरने की धमकी दी थी।
हमलावरों पर पुलिस ने 5 हजार रुपए इनाम भी रखा था। उन दोनो आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को पंचकूला पुलिस को सौंप दिया गया है।







