कुरुक्षेत्र, 4 मार्च ( TSN)कुरुक्षेत्र में आज निर्विरोध चुने गए दो पार्षदों को सर्टिफिकेट दिए गए. इसके बाद राज्य मंत्री सुभाष सुधा व पार्षदों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि हमारे दो पार्षद निर्विरोध चुने गए और बाकी बच्चे पार्षद भी भाजपा के ही जीतेंगे।
इस दौरान जब उनसे स्थानीय निकाय चुनावों में फर्जी वोट मामले में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा इस मामले की जांच कराई जाएगी ।वही कुरुक्षेत्र शहर में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के शुभारंभ के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन किया जाएगा।







