Home Palwal दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने निकाली पदयात्रा, सड़क निर्माण को लेकर जिला...

दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने निकाली पदयात्रा, सड़क निर्माण को लेकर जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

38
0

Palwal,14 December-:पलवल–नूंह रोड की लंबे समय से बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। पलवल जिले के पलवल–नूंह रोड से सटे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने मण्डकौला गांव से जिला उपायुक्त के आवास तक पैदल पदयात्रा निकाली। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई।

ग्रामीणों का कहना है कि पलवल–नूंह रोड पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में है,जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन दुर्घटनाओं में कई युवाओं की जान जा चुकी है,लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।पदयात्रा में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि खराब सड़क के कारण न सिर्फ जान-माल का नुकसान हो रहा है,बल्कि क्षेत्र के विकास पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।पदयात्रा के समापन पर ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में पलवल–नूंह रोड को जल्द से जल्द फोर लेन बनाने,सड़क की मरम्मत कराने,दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई।इसके साथ ही सड़क पर स्ट्रीट लाइट,साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाने की भी मांग रखी गई।पदयात्रा में शामिल युवाओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए जल्द समस्या का समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और की जान न जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here