Home Haryana रामलीला मैदान की ऐतिहासिक महारैली में हरियाणा की प्रभावशाली भागीदारी, राव नरेंद्र...

रामलीला मैदान की ऐतिहासिक महारैली में हरियाणा की प्रभावशाली भागीदारी, राव नरेंद्र सिंह ने जताया आभार

33
0

Chandigarh,14 December-:दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’महारैली में हरियाणा की उल्लेखनीय भागीदारी को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि इस विशाल जनसभा में हरियाणा से पहुंचे कार्यकर्ताओं और नेताओं की सक्रिय उपस्थिति ने रैली को नई ताकत और ऊर्जा प्रदान की।

मीडिया से बातचीत करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित इस महारैली में हरियाणा के कांग्रेसजनों ने जिस अनुशासन, उत्साह और प्रतिबद्धता का परिचय दिया,वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर पूरी तरह सजग और जागरूक है।प्रदेश अध्यक्ष ने रैली के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा,“रामलीला मैदान की इस ऐतिहासिक महारैली में हरियाणा का योगदान वास्तव में काबिले तारीफ है। मैं प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम नागरिकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं,जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा की इस लड़ाई में पूरी मजबूती से साथ दिया।” उन्होंने आगे कहा कि यह सहभागिता केवल संख्या तक सीमित नहीं थी,बल्कि इसमें जोश,विश्वास और संगठनात्मक एकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा के विभिन्न जिलों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने बसों और निजी वाहनों के माध्यम से दिल्ली पहुंचकर रैली में भाग लिया।कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी के कारण रामलीला मैदान पूरी तरह खचाखच भरा नजर आया।यह दृश्य न केवल रैली की भव्यता को दर्शाता है,बल्कि यह भी साबित करता है कि हरियाणा कांग्रेस एकजुट होकर लोकतांत्रिक अधिकारों और जनादेश की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जनसभाएं जनता की आवाज को बुलंद करने और लोकतंत्र को मजबूत करने का माध्यम बनती हैं। हरियाणा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से पार्टी संगठन में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि जनता की भागीदारी और समर्थन से ही लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा संभव है और रामलीला मैदान की महारैली इसका सशक्त उदाहरण बनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here