कैथल, 23 सितम्बर – कलायत विधानसभा से आजाद उम्मीदवार अनीता ढुलल बढसीकरी ने विशाल शक्ति प्रदर्शन किया जिसमें रोड शो बालू गांव से मटौर इसका समापन हुआ। रोड शो में पहुंची कलायत विधानसभा से युवा ,किसान, मजदूर, और महिलाओं ने जीत में सहयोग देने की बात कही ।
अनीता ढुल बढसीकरी ने कहा कि कलायत जनता की लंबे समय से अनदेखी हुई है ,मुझे कलायत की जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है. कलायत की जनता के आशीर्वाद से वह बड़ी जीत दर्ज करेगी और हरियाणा विधानसभा में कलायत की जनता की आवाज बनेगी।







