अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में together we can foundation की फाउंडर पूनम गुप्ता ने इंसानियत की मिसाल पेश की। बता दें कि गुप्ता ने जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए गांव धनकोर में गरीब लोगों को कंबल और गर्म कपड़े बांटे। संस्था की फाउंडर ने बताया कि गुरु साहिबानों का शहीदी सप्ताह चल रहा है, अपने गुरु इतिहास के गुरु साहिबानों को याद करते हुए हम यह कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर हम अपनी संस्था के जरिए गरीब और मजबूर लोगों की मदद करना चाहते हैं। इसलिए डीएलएसए के मार्गदर्शन में आज हमने धनकोर गांव में रह रहे मजदूरों को यह कपड़े वितरित किए।आगे भी हम यह कार्य करते रहेंगे, मीडिया से बात करते हुए फाउंडर ने बताया कि समाजसेवा के यह कार्य करने से हमें शांति मिलती है, जो पैसे से कही पर भी खरीदी नहीं जा सकती।







