हिसार | हरियाणा इस शीतकालीन मौसम में इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड का सामना करेगा। प्रदेश में चल रही शीतलहर के कारण लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। पहाड़ियों से मैदानों की ओर बह रही बर्फीली हवाओं ने दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट ला दी है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
हिसार बना सबसे ठंडा जिला
मौसम विभाग के अनुसार हिसार में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पर पहुँच गया है। दिसंबर के महीनों में हिसार, नारनौल और महेंद्रगढ़ में तापमान अक्सर जमाव बिंदु तक गिर जाता है। आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरने की संभावना है।
पशु वैज्ञानिकों की सलाह
शीतलहर के चलते पशुओं को छत के नीचे बांधने और उनके पास अलाव जलाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, 1 दिसंबर को अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मौसम 5 दिसंबर तक आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में गिरावट शुरू हो चुकी है। वातावरण में नमी होने के कारण उत्तर और पश्चिम हरियाणा में सुबह हल्की धुंध रहेगी, जबकि दक्षिण हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है।







