फतेहाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फतेहाबाद में अपनी मांगों को लेकर पिछले एक हफ्ते से हड़ताल पर डटे हुए कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के कारण राजस्व विभाग सहित अनेकों सेवाएं ठप्प है। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ द्वारा 22 और 23 जुलाई को पूरे प्रदेश में विधायकों के आवास के आगे धरना दिया.उन्होंने सोमवार को फतेहाबाद में लालबत्ती चौक स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए कंप्यूटर पेशेवरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए विधायक कार्यालय में पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।
इस पर विधायक ने कंप्यूटर ऑपरेटरों को विश्वास दिलाया कि वो उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। विधायक ने कहा कि आगामी 25 जुलाई को फतेहाबाद में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। कंप्यूटर ऑपरेटरों का कहना है कि उनकी मांगे इतनी बड़ी और पेचीदा नहीं हैं कि सरकार उन्हें पूरा न कर सके। मगर, सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उनकी प्रमुख मांगों में डीआईटीसी का केंद्रीयकरण करना, सामान काम समान वेतन, 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत मर्ज किए गए डीआईटीएस के कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल किया जाए।







