Home Crime इंग्लैंड में MBA छात्र दादरी युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

इंग्लैंड में MBA छात्र दादरी युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

35
0

चरखी दादरी | उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गए दादरी जिले के गांव जगरामबास के युवक की बर्मिंघम में हत्या कर दी गई। मृतक विजय कुमार (27) सोमवार रात यूनिवर्सिटी से लौट रहा था, इसी दौरान उसकी गाड़ी में पांच भारतीय युवकों ने लिफ्ट ली और रास्ते में उसकी हत्या कर दी। एक सप्ताह बाद शव भारत लाया जाएगा।

विजय कुमार केंद्रीय GST विभाग में इंस्पेक्टर थे और वीआरएस लेने के बाद फरवरी में एमबीए की पढ़ाई करने इंग्लैंड गए थे। घटना के बाद इंग्लैंड पुलिस ने दिल्ली के पारस, कुरुक्षेत्र के मग्गू समेत पांच युवकों को हिरासत में लिया है। गुरुवार को सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। परिवार इस घटना से सदमे में है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here