Home Accident गेंद की तरह हवा में उछली तेज रफ्तार बाइक, 19 साल की...

गेंद की तरह हवा में उछली तेज रफ्तार बाइक, 19 साल की कॉलेज छात्रा को मिली दर्दनाक मौत

173
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): सड़क हादसे कहीं भी और कभी भी हो सकते हैं। अक्सर लोगों को तेज रफ्तार गाड़ी चलाने में मजा आता है पर यही मजा तब सजा बन जाती है जब वो भीषण हादसों का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा यमुनानगर में सामने आया है। जहां गेंद की तरह हवा में तेज रफ्तार बाइक उछल गई। जिससे मौके पर ही 19 साल की कॉलेज छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे बाप-बेटी को इतनी तेज टक्कर मारी की बाइक कई फुट ऊपर हवा में उछली। लड़की की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वही पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक को पीछे से उड़ाने के बाद डिवाइडर से पार होती हुई गाड़ी दूसरी तरफ आ गई और कार सवार मौके से फरार हो गए। वही पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तस्वीर में दिख रही इस कॉलेज छात्रा ने कॉलेज टूर पर जाते हुए कभी नही सोचा होगा कि ये उसका आखरी टूर होगा। क्योंकि जैसे ही मंत्शाह कॉलेज टूर से आई और कुछ ही मिनटों के बाद जब अपने पिता के साथ घर जाने के लिए निकली तो तेज रफ्तार कार ने उसकी जान ले ली। मृतक मन्तशाह के चाचा ने बताया कि वो रायपुर के रहने वाले है। उन्हें फोन पर सूचना मिली थी उनके भाई और भतीजी का एक्सीडेंट हो गया है। लेकिन अस्पताल पहुंच कर पता चला कि उनकी भतीजी की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मन्तशाह डीएवी गर्ल्स कॉलेज से बीए कर रही थी। वो कॉलेज टूर पर मंसूरी गई थी। उसी को लेने के लिए मेरा भाई कॉलेज आया था और ये मुसीबतों का पहाड़ हमारे परिवार पर टूट पड़ा। वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही यमुनानगर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने हादसे के स्पॉट का जायजा लिया और वहा मौजूद लोगों से बातचीत की। जांच अधिकारी कुशल पाल राणा ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। कार द्वारा बाइक में तेज टक्कर मारी गई। जिसमें एक लड़की की मौत हो गई है और उसके पिता घायल है। एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कोई पहला वाक्य नहीं है की जब यमुनानगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी हो। जिले में अब यह घटनाएं आम होती जा रही हैं। एक हफ्ता पहले भी एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा अभी भी जिंदगी और मौत के बीच अपनी जंग लड़ रही है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि अब तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here