Home Accident कुरुक्षेत्र में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर माली की मौत,...

कुरुक्षेत्र में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर माली की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

125
0

Kurukshetra, 16 May-: झंडा लगाने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में वर्धमान सिटी में माली के तौर पर काम कर रहे 24 वर्षीय रोहित कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा झांसा रोड स्थित भद्रकाली मंदिर के पास हुआ, जब वह लोहे के पोल पर चढ़कर झंडा लगा रहा था और ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया।

रोहित, हरियाणा के पलवल गांव का निवासी था और वर्धमान सिटी में माली के पद पर कार्यरत था। परिजनों का आरोप है कि कॉलोनी मालिक और ठेकेदार ने जबरन उससे झंडा लगवाया, जबकि यह काम उसकी जिम्मेदारी में नहीं आता था। काम सुपरवाइजर प्रमोद की निगरानी में कराया जा रहा था।

हादसे के बाद रोहित गंभीर रूप से झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत निजी अस्पताल और बाद में LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना कृष्णा गेट प्रभारी SHO जगदीश टामक ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर कॉलोनाइजर समेत तीन लोगों के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here