रोहतक (एकता): रोहतक में एमडीयू गेट के सामने सरपंचों ने ई टेंडरिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि एमडीयू में स्वामी दयानंद सरस्वती के 200वें जयंती के अवसर सीएम खट्टर शिरकत करने पहुंचे थे। जहां पुलिस ने सरपंचों को अंदर जाने से रोक दिया। सरपंचों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। जिसके चलते सरपंचों को पुलिस ने हिरासत में लिया। करीब 20 सरपंचों को थाने ले जाया गया।







