Home Haryana सरकारी स्कूलों के छात्रों को फिर मिलेगी टैब सुविधा, अब हर महीने...

सरकारी स्कूलों के छात्रों को फिर मिलेगी टैब सुविधा, अब हर महीने 30GB डेटा मुफ्त

36
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान किया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 5 लाख छात्रों को अब फिर से टैब पर इंटरनेट की सुविधा मिलने जा रही है। शिक्षा विभाग इन टैब में सिम कार्ड डालकर हर माह 30 जीबी डेटा उपलब्ध कराएगा।

सूत्रों के मुताबिक, विभाग इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा, और संभावना है कि जनवरी 2026 से टैब फिर से सक्रिय हो जाएंगे। फिलहाल, इन टैब में अप्रैल से सिम सेवाएं बंद थीं।

यह योजना करीब 700 करोड़ रुपये की है, जिसे पहले कोरोना काल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुरू किया था। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन टैब को दोबारा चालू करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार की मंजूरी के बाद अब वित्त विभाग से भी हरी झंडी मिल चुकी है। इस शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को तीन माह तक टैब से ऑनलाइन पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। पहले इन टैब में विद्यार्थियों को रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जाता था, लेकिन उपयोग न होने पर डेटा लैप्स हो जाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here