Home Haryana हरियाणा में बदलेगा मौसम, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

हरियाणा में बदलेगा मौसम, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

131
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह (मेवात) और पलवल जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक का एहसास बढ़ेगा।

करनाल सबसे ज्यादा गर्म, नारनौल सबसे ठंडा

रविवार को करनाल में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि हथनीकुंड (यमुनानगर) में न्यूनतम 30.9 डिग्री रहा। रात का सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 27.8 डिग्री और सबसे कम नारनौल (महेंद्रगढ़) में 23 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात का पारा और नीचे जाएगा।

3 अक्टूबर तक आंशिक बादल

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि अरब सागर में बने दबाव क्षेत्र के कारण हवाओं की दिशा बदलेगी। इसका असर 3 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा। इस दौरान मौसम परिवर्तनशील रहेगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे।

आगामी तीन दिन का पूर्वानुमान

  • 30 सितंबर: मेवात, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश की संभावना।
  • 1 अक्टूबर: प्रदेशभर में मौसम साफ, बारिश की संभावना नहीं।
  • 2 अक्टूबर: हरियाणा में सामान्य रूप से खुश्क और साफ मौसम।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here