Home Uncategorized हरियाणा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अंबाला रेल मंडल में टिकट...

हरियाणा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अंबाला रेल मंडल में टिकट एजेंटों की भर्ती शुरू

120
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। रेलवे विभाग ने अंबाला रेल मंडल के अधीन आने वाले 62 रेलवे स्टेशनों पर टिकट एजेंटों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत एजेंटों की नियुक्ति तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी।

इस योजना के तहत चयनित एजेंटों को प्रत्येक टिकट पर निर्धारित कमीशन के आधार पर आय प्राप्त होगी। भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित एजेंट संबंधित स्टेशन मास्टर या स्टेशन प्रबंधक के अधीन कार्य करेंगे।

अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छोटे रेलवे स्टेशनों पर टिकट बिक्री बढ़ाना और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

रेल मंडल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 62 स्टेशनों में से 42 हरियाणा और 13 हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आते हैं। इन स्टेशनों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस योजना में शामिल प्रमुख स्टेशन हैं — कलानौर, रायपुर हरियाणा, केसरी, डुडियाल, दयालपुर, बराड़ा, अमरगढ़ और यमुनानगर वर्कशॉप आदि। चयनित एजेंट टिकट बिक्री के साथ यात्रियों को रेल सेवाओं की जानकारी भी प्रदान करेंगे।

सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि एजेंटों का प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि रेलवे की वेबसाइट और मंडल कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर जारी की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को टिकटिंग सिस्टम और यात्री सेवा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे यात्रियों को कुशल और पेशेवर सेवा प्रदान कर सकें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here