Home Haryana पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा पर...

पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप

191
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- कांग्रेस नेत्री और पलवल जिला प्रभारी शारदा राठौर ने  भाजपा की गारंटियों पर करारा प्रहार किया। उन्होने कहा की भाजपा ने जो भी गारंटी दी थी उनमें से कोई भी गारंटी पूरी नहीं की.  अगर कांग्रेस  सरकार बनती है तो हम प्रार्थमिकता के तौर पर अपनी दी हुई गारंटियों को पूरा करने का काम करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व खनन मंत्री व् मौजूदा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए ।
शारदा राठौर ने कहा की अगर कांग्रेस की सरकार  बनती है तो युवाओं को भर्ती भरोसा के तहत सेंट्रल पूल में 30 लाख युवाओं को रोजगार की गारंटी कांग्रेस देती है। प्रत्येक ग्रेजुएट व् डिप्लोमा धारी को 1 लाख रुपये प्रतिवर्ष स्टाई पेंड की गारंटी, पेपर लीक से मुक्ति की गारंटी, 5000 करोड़ रुपया  का युवकों को स्टार्ट अप फण्ड देने की गारंटी कांग्रेस देश के जनमानस को देती है. साथ ही देश की आधी आबादी यानि महिलाओं के लिए महालक्ष्मी गारंटी जिसके तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपये देने की गारंटी, केंद्र की नौकरियों में 50 प्रतिशत नौकरी महिलाओं को देने की गारंटी, शक्ति के सम्मान के साथ आशा, आंगनवाड़ी, मिड डे मील वर्करों के वेतन में केंद्र  सरकार  से दोगुने योगदान की गारंटी, सभी पंचायतों में एक अधिकारी मैत्री की नियुक्ति की जाएगी,जो महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर सकें की गारंटी, सावित्री बाई फुले योजना के तहत प्रत्येक कामकाजी महिला को छात्रावास उपलब्ध करने की गारंटी कांग्रेस देती है। शारदा राठौर ने कहा की कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देना है।
इस दौरान राठौर ने भाजपा पर ह*मला बोलते हुए कहा की भाजपा ने 100 दिन में काला धन वापिस लाने की गारंटी दी थी जो पूरी नहीं हुई किसानों की आय दोगुनी करने की गारंटी दी थी जो अभी पूरी नहीं हुई दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार, 100 स्मार्ट सिटी की गारंटी, 2022 तक सभी को मकान की गारंटी, किसानों को एमएसपी की गारंटी, बुलेट ट्रैन चलाने की गारंटी, सभी के कहते में 15 15 लाख रुपये की गारंटी, महंगाई काम करने की गारंटी, ओल्ड पेंशन स्कीम की गारंटी और अन्य बहुत सी गारंटी दी थी जो 2014 से अबतक पूरी नहीं हुई। भाजपा की यह सब गारंटी केवल जुमला बनकर रह गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here