Home Haryana जिला पुलिस की टीमों ने डॉग स्क्वॉड के साथ संयुक्त रूप से...

जिला पुलिस की टीमों ने डॉग स्क्वॉड के साथ संयुक्त रूप से गांधीनगर और शोरगिल बस्ती में की रेड

138
0
कुरुक्षेत्र, 18 जनवरी – जिला पुलिस की कई टीमों ने आज डॉग स्क्वॉड के साथ संयुक्त रूप से गांधीनगर और शोरगिल बस्ती में रेड की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।
 मौके पर मौजूद थाना कृष्णा गेट के प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि समय-समय पर पुलिस विभाग की टीमों द्वारा कुरुक्षेत्र एसपी वरुण सिंगला के दिशा निर्देश अनुसार नशे की रोकथाम व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रेड की जाती है। इसी कड़ी में आज पुलिस की कई टीमों द्वारा और डॉग स्क्वाड के साथ शोरगिल बस्ती और गांधीनगर एरिया में रेड की गई है। और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई है। उन्होंने कहा  की इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी अमल लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here