करनाल (अंकुर कपूर): जम्मू से कन्याकुमारी तक साइकिल से मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की 24 साल की मुस्कान रघुवंशी सफर तय करेगी। बता दें कि मुस्कान शनिवार को हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा पहुंची, जहां गांव के किसानों ने उसका जोरदार स्वागत किया। उसने बताया कि वह महिला सशक्तिकरण को लेकर साइकिल से यात्रा पर निकली हैं।
मुस्कान ने एक फरवरी से जम्मू के बीएसएफ कैंप से यात्रा शुरू की थी। दावा है कि ऐसा करने वाली वह पहली महिला साइकिल राइडर होगी। रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी मुस्कान 25 दिन में 4000 किलोमीटर की यात्रा करेंगी। इससे पहले वे साइकिल से नर्मदा परिक्रमा कर चुकी हैं। इससे पहले मुस्कान नर्मदा की 3200 किलोमीटर की साइकिल से यात्रा पूरी कर चुकी है।








