नारायणगढ़। मिल्क गांव के पास पुलिस ने 102.26 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अनुराग वालिया उर्फ अंशु के रूप में हुई है, जो मिल्क गांव का निवासी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थ बेचने का कार्य करता है और ग्राहक को अफीम सप्लाई करने के लिए जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही यह पता चलेगा कि उसने अफीम किसे सप्लाई करनी थी और कहां से लाई थी। मामले की आगे की जांच जारी है।







