Home Crime कुरुक्षेत्र एएसआई गिरफ्तार : अफीम तस्करी का खुलासा

कुरुक्षेत्र एएसआई गिरफ्तार : अफीम तस्करी का खुलासा

67
0

कुरुक्षेत्र |  हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित ज्योतिसर पुलिस चौकी में तैनात एएसआई को यूपी पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एएसआई के साथ तीन अन्य लोग भी शामिल हैं, जिन्हें यूपी पुलिस ने पकड़ लिया। चारों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। इस घटना से हरियाणा पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बरेली पुलिस ने 8 अक्टूबर, बुधवार को सिरौली कस्बे में चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया। चालक ने पुलिस को देखकर कार का रुख बदल लिया, लेकिन कल्याणपुर तिराहे पर पुलिस ने वाहन को घेर लिया और उसमें सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में करनाल जिले के ललैज गांव के रण सिंह, ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र) के मेहरबान, मोहम्मद हसन और करनाल के बरसालू गांव के योगेश कुमार शामिल हैं। तलाशी के दौरान कार से 360 ग्राम अफीम, 6 मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, एक कड़ा, 2 घड़ियाँ, अंगूठियां और लगभग 51 हजार रुपए नकद बरामद हुए।

जांच में पता चला कि यह गिरोह यूपी से अफीम खरीदकर हरियाणा में बेचता था। गिरफ्तार एएसआई रण सिंह करीब छह महीने पहले पुलिस लाइन से ज्योतिसर चौकी तैनात हुए थे। इससे पहले वह शाहाबाद पुलिस चौकी में कार्यरत थे। हरियाणा पुलिस की ओर से फिलहाल रण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here