Home Haryana पुलिसकर्मियों को दादागिरी दिखानी पड़ी महंगी, तस्वीरों में देखें लोगों ने ऐसे...

पुलिसकर्मियों को दादागिरी दिखानी पड़ी महंगी, तस्वीरों में देखें लोगों ने ऐसे सिखाया सबक

192
0

गुरुग्राम (अकुंर कपूर): साइबर सिटी गुरुग्राम में पुलिसकर्मियों को दादागिरी दिखानी महंगी पड़ गई। दरअसल गुरुग्राम के डीसीपी साउथ के ऑफिस में काम करने वाले पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि इन्होंने शराब के नशे में ये एक घर में घुस गए और हुक्का पीने की जिद्द करने लगे। मामला तब बढ़ा जब लोगों के मना करने पर पुलिस कर्मियों ने उनसे मारपीट की जिस पर उन्होंने कर्मियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी।

घटना बुधवार रात तकरीबन 9:30 बजे की है जब गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव में कांग्रेसी नेता रोहताश बेदी के बड़े भाई परमजीत बेदी अपने घर के बाहर बैठे हुक्का पी रहे थे। उसी दौरान एक वैगनआर कार में सवार होकर 5 पुलिसकर्मी वहां पर आए। पांचों पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि वह नशे में चूर थे। शराब के नशे में मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को लोगों ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उनके कपड़े फट गए और शरीर से खून निकलने लगा।

मारपीट की जानकारी लगते ही आसपास के काफी लोग इकट्ठे हो गए और गुरुग्राम पुलिस को कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करके विभागीय जांच के आदेश कर दिए गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही बादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों पुलिसकर्मियों को रेस्क्यू कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस के एसीपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आला अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित से शिकायत लेकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करके विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here