महेंद्रगढ़: हरियाणा के गांव बेरी में उस समय मातम का माहौल छा गया जब महेंद्रगढ़ के लाल नरेंद्र कुमार का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचा। शहीद नरेंद्र कुमार भारतीय नौसेना में हवलदार के पद पर तैनात था। नरेंद्र कुमार की उम्र 27 साल थी। शहीद जवान नरेंद्र की फिलहाल ड्यूटी मुंबई में थी। जहां उसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार दोपहर बाद शहीद नरेंद्र कुमार का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव बेरी पहुंचा तो लोगों ने भाई नरेंद्र अमर रहे के नारे लगाए। शहीद की पार्थिव देह को देखकर परिवार वालों में चीखपुकार मच गई। सभी का रोकर बुरा हाल था। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
बता दें कि शहीद नरेंद्र की इसी साल दिसंबर माह में शादी तय की गई थी। लेकिन शादी की खुशियां मातम में बदल गई। उसने 22 अगस्त 2015 को नेवी जॉइन की थी। इतना ही नहीं एक तारीख को उसका जन्मदिन था। दूसरे दिन उसका निधन हो गया।







