करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- सर्द मौसम में ठंड के प्रकोप के साथ कोहरे का कहर भी शुरू हो गया है । बीते चार दिनों से हरियाणा के कई जिले घनी धुंध की चपेट में है । कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है । रात और सुबह के समय धुंध के कारण सबसे अधिक दिक्कत वाहन चलाने में होती है ।
बसों पर फॉग लाइट, रिफलेक्टिंग टेप और रिफलेक्टर लगवाने में जुटे ड्राइवर
राज्य परिवहन करनाल डिपो की बस सर्विस अलसुबह शुरू होती है जिस वजह से चालको को घने कोहरे के बीच ड्राइविंग करनी पड़ती है । धुंध की वजह से दृश्यता कम होती है और हा+दसे का खतरा बढ़ जाता है । मौसम के मिजाज को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने अपनी तैयारी शुरू कर रखी है । बसों के चालक फॉग लाइट लगवाने और रिफलेक्टर दरुस्त करने में जुटे है, ताकि धुंध में गाड़ी चलाते समय परेशानी ना हो । वही विभाग सभी बसों पर फ्रंट में सफेद पट्टी, साइड में पीली पट्टी और पीछे लाल पट्टी लगवा रहा है । बस चालको ने बताया कि सड़को पर सफेद और पीली पट्टी नही होना हा+दसे का बड़ा कारण होती है । हाइवे से लेकर ग्रामीण सड़को तक सफेद और पीली पट्टी लगना बेहद जरूरी है ।







