चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
आज कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
19 सितंबर को भी बरसेंगे बादल
विभाग के अनुमान के मुताबिक, 19 सितंबर (शुक्रवार) को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
20 और 21 सितंबर को रहेगा साफ मौसम
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 20 और 21 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।







