सोनीपत | सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट और अन्य क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हो गई, सोनीपत क्राइम ब्रांच की टीमों को संयुक्त रूप से सूचना मिली थी कि दो बदमाश किसी संगीन वारदात को अंजाम देने के लिए खरखोदा थाना क्षेत्र में मौजूद है जिसपर उनको पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायर किया तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशो के पैर में गोली मारी और दोनो को धर दबोचने से कामयाबी हासिल की, दोनो बदमाशो के नाम संदीप और दीपक है , जिन्होंने कई दिन पहले सोनीपत के गोहाना में नरेश हत्याकांड के साथ साथ कई वारदातो को अंजाम दे डाला था और दोनो का ईलाज खानपुर पीजीआई में चल रहा है।
16 अप्रैल को हरियाणा पुलिस की नींद उड़ाने वाले दो बदमाशो को आखिरकार सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर 7 ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है , इन दो बदमाशो ने हरियाणा पुलिस की नींद इसलिए 16 अप्रैल को उड़ाई क्योंकि इन्होंने पहले दिल्ली से एक स्विफ्ट कार लूटी और बाद में गुरुग्राम के पटौदी में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाया और फिर सोनीपत के गोहाना के गांव घड़वाल में नरेश नाम के एक युवक को गाड़ी से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा और फिर कोहला गांव के एक किसान से ट्रैक्टर छीना और शराब के ठेके में उस ट्रैक्टर को घुसते हुए फायरिंग करके भाग गए फिर इन्होंने गांव छिड़छिडाना के शख्स से 50 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी लेकिन अब सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर 7 ने दोनों को मुठभेड़ के गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, दोनो गिरफ्तार आरोपी दीपक और संदीप के पैर में जवाबी कार्रवाई में गोलियां लगी है, दीपक और संदीप को घायल अवस्था में खरखोदा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की गंभीरता से जांच में जुटे हैं, पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी तमंचा भी बरामद किया है।
इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम नरेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी क्राइम ब्रांच की टीमों को संयुक्त रूप से एक सूचना मिली थी कि गोहाना में एक रात में कई वारदातो को हत्या को अंजाम देने के आरोपी खरखोदा थाना क्षेत्र में मौजूद है, इस सूचना पर जब इनको पकड़ने के लिए रेड की गई तो इन्होंने पुलिस पर फायर किया तो जवाबी कार्रवाई में इनके भी पैर में गोली लगी है, गिरफ्तार आरोपी संदीप और दीपक है कि गोहाना के अलग अलग गांवों के रहने वाले है, इन्होंने एक ही रात में हत्या , लुट और फिरौती मांगने की कई वारदातो को अंजाम दे रखा था, पूछताछ में जो खुलासा होगा इसको मीडिया को बताया जाएगा।







