Home Haryana कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से अस्पताल अलर्ट कल्पना चावला मेडिकल...

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से अस्पताल अलर्ट कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच शुरू

180
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने हरियाणा में दस्तक दे दी है।  वायरस की एंट्री को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट होने के दावे कर रहा है ।
 सिविल सर्जन कृष्ण कुमार ने कहा कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच शुरू कर दी गई है और विभाग के पास पर्याप्त प्रबंध है । उन्होंने कहा कि अस्पतालो के आक्सीजन प्लाट चालू है,  सीएचसी और एसडीएच में लगे आक्सीजन प्लांट जल्द शुरू किए जाएगे । कोरोना वायरस की आशंका और बढ़ती बीमारियो के बीच  करनाल जिले का नागरिक अस्पताल उधार के भरोसे चल रहा है । नागरिक अस्पताल पर दवाइयों की खरीद का करीब दो करोड़ कर्ज हो चुका है । सिविल सर्जन कृष्ण कुमार से ये सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बड़ी जिस वजह से दवाइयों की जरूरत अधिक पड़ी है । सेंट्रल स्टोर से सप्लाई नहीं होने की वजह से मार्किट से दवाई खरीदी गई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here